मंडला जिला के उभरते हुए युवा नेता संदीप कुमार कुलस्ते ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष को आदिवासी अंचल के विकास का दिया प्रारूप

मंडला  जिला के उभरते हुए युवा नेता संदीप कुमार कुलस्ते ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष को आदिवासी अंचल के विकास का दिया प्रारूप
मंडला -  राष्ट्रीय जनजाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य का मंडला आगमन हुआ, उन्होंने मंडला जिले में चल रही जनजाति समुदाय की हित की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया, तथा जनजाति समाज के प्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों से मुलाकात की, उक्त पूर्व कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री, संदीप कलस्ते उनके साथ रहे, एवं उन्होंने माननीय अध्यक्ष को अवगत कराया की मंडला जिले एवं निवास विधानसभा में विकास की धीमी गति, एवं आर्थिक रूप से कमजोर जनजाति समाज के होने का कारण , यहां कृषि के लिए अच्छी भूमि का ना होना, सिंचाई के संसाधनों की कमी, तथा उसके कारण होने वाला पलायन है, संदीप कुलस्ते ने , निवास विधानसभा के जनजातीय समाज को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए, सात सूत्री विकास का प्रारूप निवास विधानसभा विकास मंच के माध्यम माननीय अध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से दिया, जिसमें इको टूरिज्म, वन उपज आधारित लघु उद्योग, कृषि एवं पेयजल के लिए नर्मदा जल को लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से निहित क्षेत्र में पहुंचाना, प्रमुख क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ना, जनजाति लोक कला केंद्र की स्थापना, मोटा अनाज "मिलेट प्रसंस्करण केंद्र"  जैसे महत्वपूर्ण विषय सम्मिलित थे, संदीप कुलस्ते द्वारा अध्यक्ष श्री अंतर सिंह जी  को जनजाति कल्याण में लगी संस्थाओं का भी परिचय दिया, जो की मंडला जिले में जनजाति समाज के उत्थान में संलग्न हैं l
Advertisement