Select Date:

ये क्‍या सिक्‍योरिटी गार्ड के साथ गुपचुप इश्‍क लड़ा रही हैं रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना

Updated on 28-07-2023 02:06 PM
मॉस्‍को: रूस के लिए ओलंपिक्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली अलीना काबेवा फिर से खबरों में हैं। अलीना को कुछ लोग रूस की प्रथम महिला और राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की दूसरी पत्‍नी तक कहते हैं। वह एक बार फिर से अपने अफेयर की खबरों के चलते पश्चिमी मीडिया की खबरों का हिस्‍सा बन गई हैं। ब्रिटेन के अखबार डेली मिरर ने यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड का उनके ही एक सिक्‍योरिटी गार्ड के साथ अफेयर है। कहा जा रहा है कि अलीना इस समय अपने एक सिक्‍योरिटी गार्ड के लिए आकर्षित हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन जो इस समय यूक्रेन के साथ जंग में बिजी हैं, वह अलीना को नजरअंदाज कर रहे हैं।

पुतिन के घर में सबठीक नहीं कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि स्विट्जरलैंड में अलीना के खिलाफ जांच चल रही है। कहा यहां भी गया था कि वह यहां पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं जिनके पिता पुतिन हैं। माना जाता है कि 40 साल की जिमनास्ट का 70 साल के पुतिन के साथ पिछले करीब 10 सालों से अफेयर हैं और दोनों की एक सीक्रेट फैमिली है।

टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर का दावा है कि पुतिन के महल की दीवारों के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है। अलीना ने कुछ साल पहले मैक्सिम मैगजीन के न्‍यूड फोटो शूट कराया था और वह खबरों में आ गई थीं। इसके अलावा वह वोग के रूसी संस्‍करण के कवर पर भी आ चुकी हैं। वह यूनाइटेड रशिया पार्टी के लिए भी काम करती हैं और साथ ही नेशनल मीडिया ग्रुप की प्रमुख भी रही हैं।

पुतिन ने किया इग्‍नोर
कहा जाता है कि अलीना हर साल 9.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाती हैं और उनके पास आलिशान मेबैक कारों का एक कलेक्‍शन भी है। टेलीग्राम चैनल के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों का अफेयर जारी है। दावे के मुताबिक पुतिन हाल ही में काबेवा को खुले तौर पर नजरअंदाज कर रहे हैं और यहां तक कि जब वह उनके साथ घर पर होते हैं तो अलीना से बात भी नहीं करते हैं। पॉपुलर यूक्रेनी मीडिया आउटलेट ओबोजरेवाटेल.एड के अनुसार पुतिन को अलीना के अफेयर के बारे में बता दिया गया है। मगर उन्‍होंने इस बात को भी नजरअंदाज कर दिया है।

पुतिन के करीबियों को सब मालूम
पुतिन ने अलीना के नए 'लव इंट्रेस्‍ट' के बारे में जानने की कोई कोशिश नहीं की है। यूक्रेनी आउटलेट के मुताबिक काबेवा, पुतिन के तीन बच्‍चों की मानें हैं। लेकिन फिलहाल अब एक सिक्‍योरिटी गार्ड के प्‍यार में गिरफ्तार हैं। पुतिन ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की है कि उनकी प्रेमिका किसके लिए उनके साथ धोखा कर रही है। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार पुतिन का आंतरिक घेरा कुछ समय से उनके निजी जीवन में जारी ड्रामे को देख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
Advertisement