लूना-25 के क्रैश से रूस ने नहीं मानी हार, चांद के दक्षिणी ध्रुव को फतह करने के लिए बनाया नया प्लान, कब लॉन्च होगा मिशन
Updated on
26-08-2023 01:27 PM
मॉस्को: रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस ने 50 साल बाद चांद पर एक मिशन भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला सबसे पहला अंतरिक्ष यान बनेगा। लेकिन जब यह स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर उतरने वाला था, उससे पहले ही खराबी आ गई और यहां सतह पर क्रैश हो गया। लेकिन इस क्रैश के बाद भी रूस ने हार नहीं मानी है। रूसी स्पेस एजेंसी एक बार फिर चांद से जुड़ा मिशन शुरू करने वाली है।
23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। चांद पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना। वहीं दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया। भारत की कामयाबी पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी बधाई दी। फेल होने के बाद रूस एक बार फिर चांद पर जाने के लिए तैयारी बना रहा है। रोस्कोस्मोस के प्रेस ऑफिस ने शुक्रवार को घोषणा की कि साल 2025-26 के बीच रूस की ओर से दक्षिणी ध्रुव पर एक नया मिशन भेजा जाएगा।
फिर मिशन चलाएगा रूस
प्रेस ऑफिस की ओर से बताया गया कि रोस्कोस्मोस के चीफ यूरी बोरिसोव ने 25 अगस्त को लावोचिन रिसर्च एंड प्रोडक्शन एसोसिएशन में लूना-25 के ऑटोमैटिक स्टेशन के डेवलपर्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारीयों और वैज्ञानिकों के साथ लूना-25 मिशन के फेल होने के संभावित कारणों और आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। रोस्कोस्मोस के चीफ ने विशेष तौर पर कहा कि यह मिशन पूरा नहीं हो सका, लेकिन इससे चंद्रमा की खोज नहीं रुक जाती। उन्होंने इसके फेल होने के निष्कर्ष निकालने के काम को जारी रखने का आग्रह किया।
कब लॉन्च होगा मिशन
बोरिसोव ने जोर देकर कहा कि रूसी वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। 2025-26 के बीच चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मिशन की संभावना है। रूस ने 11 अग्सत को लूना-25 लॉन्च किया था। लूना-25 में एक ऑटोमैटिक स्टेशन लगा था। 16 अगस्त को लूना-25 ने चंद्रमा कक्षा में प्रवेश किया। 19 अगस्त को इसे प्री लैंडिंग ऑर्बिट में स्थापित करना था। इसके लिए थ्रस्टर चलाए गए, लेकिन तभी इसका संपर्क टूट गया। बाद में पता चला कि यह विमान सतह पर क्रैश हो गया।
ढाका: भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर कार्रवाई की और आतंकवाद की 9 फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया। इसके बाद से ही…
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले…
इस्लामाबाद: सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भले ही पाकिस्तान को भारत के साथ जंग में झोंक दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में उनकी हैसियत और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी…
मॉस्को: पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा करने वाले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉस्को में रूस की विक्ट्री डे परेड में शानदार प्रदर्शन किया…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…