Select Date:

फ्रांस में दंगाइयों ने फूंक दी सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी, 'बदले की आग' में जल गया ज्ञान का खजाना

Updated on 01-07-2023 06:53 PM
पेरिस : पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस जल रहा है। शुक्रवार की रात भी फ्रांस में अशांति से भरी रही जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख इमारतों और पुलिस वाहनों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लूट लिया। प्रदर्शनकारियों ने देश की कई बैंकों को लूट लिया, स्कूलों और शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा दी। खबरों की मानें तो अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 200 से अधिक पुलिसकर्मी दंगों में घायल हो चुके हैं।


फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दंगाई मार्सिले शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी का आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में इमारत के भीतर आग की लपटों को देखा जा सकता है। इसे ज्ञान, संस्कृति और सामुदायिक संसाधनों का 'नुकसान' माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे 'बड़ा नुकसान' बताते हुए इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जाहिर की है।

'नाहेल के लिए बदला'

पेरिस के एक उपनगर नानटेयर में नाहेल एम. को मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी। नाहेल ने ट्रैफिक पुलिस पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी चला कर भागने लगा, जब पुलिस ने उसे गोली मार दी। उपनगर से सामने आई फुटेज के अनुसार, जलते हुए मलबे के बीच, नैनटेयर में एक दीवार पर 'नाहेल के लिए बदला' पेंट किया हुआ दिखाई दिया। एक बैंक में भी आग लगा दी गई और लड़के की याद में आयोजित मार्च के हिंसक हो जाने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पेरिस में कई जगह लगा कर्फ्यू

इस बीच, सीएनएन ने एक रिपोर्ट में बीएफएमटीवी के हवाले से कहा कि मार्सेल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर बम फेंके। उत्तरी शहर लिली के वीडियो में सड़कों पर आग जलती हुई और पुलिस अधिकारियों को भागते हुए देखा गया है। क्षेत्रीय प्राधिकारी ने कहा कि लिली में अधिकारियों की ओर से प्रतिबंधित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद छह लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। लिली में बसें और ट्रामवे रात 8 बजे के बाद बंद कर दिए गए, जबकि पेरिस के कई उपनगरों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement