इसके बाद पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची और आरोपितों से सिलेंडरो से संबंधित दस्तावेजो के बारे में पूछताछ की, जिस पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया और ना ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के कब्जे से गैस भरने वाली सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में ट्रांसफर करने वाली नोजल दो नग, चार पहिया वाहन में गैस भरने वाली इलेक्ट्रिक मोटर व एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा एवं छोटे-बडे घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर समेत कुल 32 नग सिलिंडर जब्त किए गए। साथ ही आरोपितों को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ 184/24 धारा 285 भादवि, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
गैस की अवैध रिफिलिंग करने वाले पति-पत्नी को रातीबड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल । रातीबड़ पुलिस ने अवैध रूप से गैस फिलिंग करने वाले दो आरोपितों को 32 गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिद्धि विनायक कालोनी रोड पर स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई की, जहां पति-पत्नी अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग का काम कर रहे थे। साथ ही कारो में भी गैस भरने का काम करते थे। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग घरेलू सिलिंडर को लेकर घर के अंदर जा रहे हैं और कुछ देर बाद गैस सिलिंडर लेकर वापस आ रहे हैं। साथ ही आसपास गैस की बदबू भी आ रही थी।











