भोपाल में सुबह से बारिश, दिनभर ऐसा ही रहेगा मौसम:चार इमली, न्यू मार्केट इलाके में बारिश; अगले 3 दिन बादल रहेंगे

भोपाल में सुबह से बारिश, दिनभर ऐसा ही रहेगा मौसम:चार इमली, न्यू मार्केट इलाके में बारिश; अगले 3 दिन बादल रहेंगे

भोपाल में सोमवार सुबह बारिश हुई। चार इमली, न्यू मार्केट, एमपी नगर इलाके में बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। सुबह से शहर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। अगले 3 दिन तक बादल भी रहेंगे।

मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से ऐसा मौसम होगा। इससे पहले रविवार रात में भी बारिश हुई थी। देर रात तक आकाशीय बिजली की गरज-चमक होती रही।

10 में से 7 साल हो चुकी है बारिश
अप्रैल महीने में भोपाल में तेज गर्मी और बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में टेम्प्रेचर 42 से 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि 2014 से 2023 के बीच 10 में 7 साल बारिश भी हो चुकी है। इस बार करीब 2 इंच बारिश हो चुकी है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है।

पिछले साल 22.6 मिमी से ज्यादा पानी गिरा था
वर्ष 2014 से 2023 के बीच 7 साल बारिश हुई है। साल 2016, 2017 और 2022 को बारिश नहीं हुई थी, जबकि पिछले साल 22.6 मिमी यानी, पौन इंच से अधिक पानी गिरा था। इस बार 2 इंच बारिश हो चुकी है।


Advertisement