भोपाल में रात में बारिश, सुबह से बादल छाए:2 दिन बारिश का अलर्ट; दिन-रात के टेंप्रेचर में गिरावट

भोपाल में रात में बारिश, सुबह से बादल छाए:2 दिन बारिश का अलर्ट; दिन-रात के टेंप्रेचर में गिरावट

भोपाल में रात में तेज बारिश हुई। वहीं, शनिवार सुबह से मौसम में ठंडक है। बादल भी छाए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इधर, मौसम बदलने से दिन-रात के टेम्प्रेचर में गिरावट हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार नौतपा में भोपाल जमकर तपा है। जैसे ही नौतपा खत्म हुआ, आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले 2 दिन से भोपाल में मौसम बदला हुआ है। धूप-छांव की स्थिति है, लेकिन अगले 2 दिन यानी, शनिवार और रविवार को बारिश होने का अनुमान है। रात में कोलार समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ठंडी हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं।

अगले 4 दिन ऐसा मौसम

  • 8 जून को बैरागढ़, कोलार इलाके में बारिश हो सकती है। एमपी नगर में भी गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
  • 9 जून को कुछ इलाकों में बारिश-ओले का अलर्ट है। गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी।
  • 10-11 जून को धूप-छांव वाला मौसम रहेगा
  • भोपाल में ऐसा रहता है जून में मौसम

    • 10 जून 2019 में दिन का टेम्प्रेचर 45.9 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है।
    • 28 जून 2019 को रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा था। इससे कम कभी भी पारा नहीं लुढ़का। यानी, यह रात जून की सबसे ठंडी रात थी।
    • जून 2020 में सर्वाधिक मासिक बारिश 405.3 मिमी यानी, 16 इंच से अधिक हुई थी।
Advertisement