भोपाल: कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने से पहले एमपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। आगामी 24 घंटों में आईएमडी ने 3 संभागों के 13 जिलों में आंधी—बारिश और गाज गिरने का अलर्ट दिया है।
जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और आसमान में बादलों की ट्रफ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सोमवार—मंगलवर को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बता दें कि, रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में आसमान में बादल छाए रहे, जबकि कुछ जिलों में बारिश भी दर्ज की गई।
मौसम के बदलाव से क्या-क्या हो सकता है
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में आए इस बदलाव के चलते सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर अपनी दिनचर्या तय करने की सलाह दी गई है।
लगभग आधे प्रदेश में बादलों का असर रहेगा
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में सिस्टम सक्रिय मौसम में बदलाव की मुख्य वजह प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ को माना जा रहा है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बन रहे हैं। रविवार को इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया। आधे प्रदेश में बादल छाए रहे और कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई।
पूर्वी MP में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ सक्रिय
3 संभागों के 13 जिलों में मौसम का अलर्ट
आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
अलर्ट: पेड़-खंभों और खुले आसमान के नीचे न रहें
आंधी और बारिश के दौरान सावधानी जरूरी सोमवार को 13 जिलों में जारी अलर्ट के मद्देनजर लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आंधी चलने पर पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में रहने से भी परहेज करना चाहिए।
प्रदेश के इन जिलों में दिया गया अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में प्रदेश के जिन 13 जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट दिया गया है उनमें रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। जिनमें आगामी 12 से 24 घंटों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में बालाघाट, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, सतना, मैहर, कटनी, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली शामिल है।

