सुजीत रघुवंशी ने बताया कि 17 अप्रैल को रामनवमी का भाव कार्यक्रम होगा । श्रीरामचंद्र के जन्मोत्सव पर रघुवंशी समाज द्वारा पूरे 12 घंटे का कार्यक्रम का आयोजन होगा। रघुवंशी समाज भोपाल हर वर्ष श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाता हैं इस वर्ष अयोध्या में श्री राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम जन्मोत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है इस विशेष अवसर पर रघुवंशी समाज द्वारा रामोत्सव का तृतीय वर्ष आयोजन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
सुबह सुंदरकांड से आयोजन प्रारंभ होगा,12 बजे से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। श्री रामचंद्र जी ने लंका जाने से पहले रामेश्वरम में शिवलिंग की पूजा करी थी , रघुवंशी समाज अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामनवमी पर उसी प्रकार पूज्य गुरुदेव सोमेश परसाई जी द्वारा शिवार्चन, रामार्चन, भस्मारती के द्वारा शिव जी की आराधना भी करेंगे।
शाम 5:30 बजे से भव्य शोभायात्रा जवाहर चौक से प्रारंभ होकर 1100 क्वार्टर श्री रामजानकी हनुमान मंदिर पर समापन होगा।
इस शोभा यात्रा में विशेष रूप से महिला शक्ति का प्रदर्शन करने नासिक से ढोल बजाने के लिए 50 महिलाएँ एवं मुंबई से विश्व प्रख्यात मालखम्भ ग्रुप की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
