वॉशिंगटन: दुनिया के कई देशों में आतंकियों को मदद करने वाले लोग और कंपनियां मौजूद हैं। अमेरिका ने अब इन आतंक समर्थकों के खिलाफ भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में एक निर्णायक कार्रवाई की है। अमेरिका ने मालदीव में 20 व्यक्तियों और 29 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। जिन कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है वह आतंकी समूहों ISIS, ISIS-K और अल कायदा से जुड़ी हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक बयान के मुताबिक इनमें से 18 व्यक्ति ISIS और ISIS-K के मददगार हैं। जबकि दो अलकायदा के संचालक हैं।