Select Date:

डेनमार्क में मिस्र और तुर्की दूतावास के सामने जलाई गई कुरान, हफ्ते भर में तीसरी घटना, मुस्लिम देश आग बबूला

Updated on 26-07-2023 03:03 PM
कोपेनहेगन: हाल ही में डेनमार्क और स्वीडन में पवित्र कुरान जलाने के मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों के अंदर ही मंगलवार को तीसरी बार डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में कुरान जलाने का मामला सामने आया। मंगलवार को मिस्र और तुर्की दूतावास के सामने कुरान का अपमान किया गया, जिससे दुनिया भर के मुस्लिमों में नाराजगी है। डेनमार्क और स्वीडन ने इस घटना की निंदा की हैं। लेकिन साथ ही उनका कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के नियमों के तहत वह इसे रोक नहीं सकते।

पिछले सप्ताह इराक में प्रदर्शनकारियों ने बगदाद में स्वीडिश दूतावास को आग लगा दी थी। मंगलवार को कोपेनहेगन में डेनिश पैट्रियट्स नाम के एक ग्रुप ने कुरान जलाया है। इससे पहले ग्रुप ने सोमवार और पिछले सप्ताह इराकी दूतावास के सामने कुरान जलाया था। पिछले महीने स्वीडन में भी ऐसी दो घटनाएं देखने को मिली हैं। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कुरान पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि डेनिश अधिकारी लगातार इसकी अनुमति दे रहे हैं, जो दिखाता है कि वह परिणामों की गंभीरता नहीं देख सकते।


बहरीन ने जताया विरोध

तुर्की ने सोमवार को डेनमार्क से इस्लाम के खिलाफ घृणा अपराध को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया। बहरीन ने स्वीडन के प्रभारी डी अफेयर को बुलाया और उन्हें स्टॉकहोम में कुरान जलाने की अनुमति देने के खिलाफ एक औपचारिक विरोध पत्र सौंपा। इराक के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूरोपीय संघ के देशों के अधिकारियों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रदर्शन के अधिकार पर फिर से विचार करने का आह्वान किया है।

'हम कुछ नहीं कर सकते'

डेनमार्क ने इस तरह की घटना को भड़काऊ और शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकता। उसके पास अहिंसक प्रदर्शनकारियों को रोकने की शक्ति नहीं है। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इराकी विदेश मंत्री फुआद हुसैन के साथ फोन पर बातचीत की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement