Select Date:

पुतिन का 'गद्दार' जनरल! वैगनर के वीआईपी मेंबर थे जनरल सुरोविकिन, रूस में बगावत पर हुआ नया खुलासा

Updated on 30-06-2023 07:18 PM
मॉस्‍को: रूस के जनरल सर्गेई सुरोविकिन वैगनर विद्रोह के बाद से ही खबरों में बने हुए हैं। अमेरिकी इंटेलीजेंस रिपोर्ट के बाद ऐसा लगने लगा है कि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का यह खास और करीबी जनरल कहीं न कहीं उनके खिलाफ हुई साजिश में शामिल था। दूसरी तरफ सीएनएन ने कुछ डॉक्‍यूमेंट्स के हवाले से कहा है कि सुरोविकिन वैगनर ग्रुप के एक सीक्रेट वीआईपी मेंबर थे। सुरोविकिन वही जनरल हैं जिन्‍हें अक्‍टूबर 2022 में पुतिन ने यूक्रेन युद्ध का कमांडर नियुक्‍त किया था। सुरोविकिन को लेकर हो रहे खुलासों पर क्रेमलिन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। मगर इतना तो तय है कि कहीं न कहीं पुतिन इस पूरे खुलासे के बाद सुरोविकिन को सजा देने के बारे में सोच रहे होंगे।

प्रिगोझिन से कर रहे थे रुकने की अपील
सीएनएन के हाथ रूसी जांच डोजियर सेंटर के कुछ डॉक्‍यूमेंट्स लगे हैं। इनसे पता चलता है कि सुरोविकिन के पास वैगनर के साथ एक पर्सनल रजिस्‍ट्रेशन नंबर भी था। सुरोविकिन को कम से कम 30 और सीनियर रूसी मिलिट्री और इंटेलीजेंस ऑफिसर्स के साथ लिस्‍ट में रखा गया है। इन सभी के बारे में डोजियर सेंटर ने कहा कि वे वीआईपी वैगनर के सदस्य भी हैं। सुरोविकिन को पिछले शनिवार से कहीं नहीं देखा गया है। उस समय उन्होंने वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन से अपना विद्रोह रोकने की अपील की थी। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया था। उसके बाद से उनका ठिकाना अज्ञात बना हुआ है। यहां तक कि उन्‍होंने अपने परिवार से भी संपर्क नहीं किया है।

क्रेमलिन ने साधी चुप्‍पी
क्रेमलिन की तरफ से इन 'अपुष्‍ट' रिपोर्ट्स के बीच ही सुरोविकिन के ठिकाने के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया गया है। यह नहीं बताया गया है कि क्‍या सिक्‍योरिटी एजेंसी सुरोविकिन से पूछताछ कर रही हैं या नहीं। अमेरिकी इंटेलीजेंस की तरफ से बुधवार को दावा किया गया था कि सुरोविकिन को येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह की पूर्व जानकारी थी। उन्‍हें पता था कि वैगनर के सैनिकों ने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था और मास्को चले गए थे। पत्रकारों की तरफ से पूछा गया था कि क्या क्रेमलिन सुरोविकिन के साथ स्थिति स्पष्ट कर सकता है? पेसकोव ने कहा, 'नहीं। मेरा सुझाव है कि आप रक्षा मंत्रालय से संपर्क करें। यह उनका विशेषाधिकार है। पेसकोव ने इस सवाल का जवाब देने से भी इनकार कर दिया कि क्या सुरोविकिन ने पुतिन का भरोसा बरकरार रखा है।

सुरोविकिन को कहते हैं आर्मगेडन
सुरोविकिन रूसी वायु सेना के एक सम्मानित कमांडर हैं। सीरिया के शहरों पर बमबारी करने की क्रूर रणनीति के कारण उन्‍हें 'जनरल आर्मगेडन' के तौर पर भी जाना जाता है। वैगनर की तरफ से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है कि क्‍या सुरोविकिन वाकई संगठन से जुड़े थे। यह भी साफ नहीं है कि वैगनर की वीआईपी सदस्यता के तहत क्‍या उन्‍हें कोई वित्तीय लाभ भी मिला था। सुरोविकिन को वैगनर के साथ संबंधों के लिए जाना जाता था। लेकिन दस्तावेज रूसी सेना के दूसरे सीनियर मेंबर्स और वैगनर की निकटता के बारे में भी अब सवाल उठाने लगे हैं। प्रिगोझिन के अल्पकालिक विद्रोह के दौरान, वैगनर लड़ाके दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान उन्हें रूसी सेना से भी किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement