Select Date:

पाकिस्तान की दोगली चाल से भड़के पुतिन, यूक्रेन के विदेश मंत्री की यात्रा से नाराज रूस ने उठाया ये कदम

Updated on 21-07-2023 03:55 PM
इस्लामाबाद: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान को रूस ने संकट के समय मदद की है। ऐसे में यूक्रेन के विदेश मंत्री की इस यात्रा को लेकर रूस नाराज दिख रहा है। पाकिस्तान भी इस मौके पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पाकिस्तान ने यहां पहले ही दिन कह दिया है कि दोनों देशों के बीच हथियारों से जुड़ी कोई भी डील नहीं हुई है। पाकिस्तान का कहना है कि वह यूक्रेन को हथियार नहीं दे रहा। हालांकि कई रिपोर्ट्स यह भी कहती रही हैं कि पाकिस्तान सीधे तौर पर नहीं, बल्कि किसी तीसरे देश के जरिए यूक्रेन तक हथियार पहुंचा रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री चाहते हैं कि पाकिस्तान अपना न्यूट्रल पक्ष छोड़कर यूक्रेन का साथ दे। पाकिस्तानी पत्रकार कामरान यूसुफ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस इस यात्रा से खुश नहीं दिख रहा। इसके पीछे उन्होंने दो कारण भी बताए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रूसी पत्रकार को पाकिस्तान ने बाहर कर दिया था। यूक्रेन के कहने पर पाकिस्तान ने ऐसा किया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि रूस इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर कर सकता है।

पत्रकार को निकालने से भड़केगा रूस

रिपोर्ट के मुताबिक जिस रूसी पत्रकार को पाकिस्तान ने बाहर किया था वह आम तौर पर विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में दिख जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन शामिल होगा और कौन नहीं ये फैसला लेना पाकिस्तान का अधिकार है। लेकिन यूक्रेन के कहने पर एक रूसी पत्रकार को निकाल देना रूस को भड़काने के लिए काफी है। इसके अलावा हाल ही में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक रात्रिभोज का आयोजन किया था। इसमें पाकिस्तान में मौजूद हर देश के दूतावास से राजदूत और उच्चायुक्त मौजूद थे। लेकिन इसमें रूस के राजदूत शामिल नहीं हुए।


पाकिस्तान के डिनर में शामिल नहीं हुआ रूस

दरअसल पाकिस्तान में गठबंधन सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में बिलावल ने मंगलवार को एक फेयर-वेल डिनर का आयोजन किया था। यहां पाकिस्तान ने भारत, यूक्रेन, अमेरिका और चीन समेत सभी देशों के राजनयिकों को बुलाया था। इस डिनर में शामिल होने के लिए रूस को आमंत्रित किया गया था, जिस पर रूस ने कहा था कि उसके राजदूत इसमें समय की कमी के कारण शामिल नहीं हो सकते। इस पूरे डिनर में रूस का कोई भी प्रतिनिधि नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री की यात्रा से रूस खुश नहीं है और अपना विरोध इस तरह दर्ज कराया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement