संत नगर भोपाल में चैतीचांद पर निकलेगी शोभायात्रा:शोभायात्रा में रहेगी बहिराणा साहिब की ज्योत

संत नगर भोपाल में चैतीचांद पर निकलेगी शोभायात्रा:शोभायात्रा में रहेगी बहिराणा साहिब की ज्योत

आगामी 10 अप्रैल को चैतीचांद पर्व पर पुराने शहर के अलावा संत हिरदाराम नगर में भी भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिंधु समाज समिति के बैनर तले इस यात्रा में भगवान झूलेलाल और उनके जीवन पर आधारित झांकियां शामिल रहेंगी। यात्रा सिंधु समाज भवन से निकलेगी। इसके पूर्व बहिराणा साहिब की ज्योत जलाई जाएगी, जो यात्रा में साथ लेकर चलेंगे।

सिंधु समाज समिति के उपाध्यक्ष हरीश मेहरचंदानी ने बताया कि लक्ष्मीदेवी सराफ सभागार में भगवान झूलेलाल की पल्लव आरती, पूजा व बहिराणा साहिब की स्थापना कर ज्योत जलाई जाएगी। इस मौके पर छेज का आयोजन भी होगा। चैतीचांद उत्सव समिति के संयोजक कन्हैया लाल इसराणी होंगे। इसी तरह वार्ड 4 स्थित 60 साल पुराने भगवान झूलेलाल मंदिर में सुबह 11:30 बजे बहिराणा साहिब एवं सिंधी छेज का आयोजन किया जाएगा।


Advertisement