प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 24 अप्रैल को भोपाल में रोड शो, सुरक्षा चाकचौबंद, एसपीजी कमांडो आए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 24 अप्रैल को भोपाल में रोड शो, सुरक्षा चाकचौबंद, एसपीजी कमांडो आए
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को शाम सात बजे पुराने भोपाल शहर में रोड शो करेंगे। इस दौरान वह मतदाताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के बुधवार के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों का दल राजधानी पहुंच चुका है।पुलिस कमिश्नर हरिनारायणा चारी मिश्र एवं जिला प्रशासन केअधिकारियों के साथ मिलकर एसपीजी ने रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर दक्षता परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान 50 से अधिक वाहनों का काफिला सड़क पर दौड़ा कर देखा गया। लगभग 2000 पुलिस कर्मचारियों को मोर्चे पर तैनात किया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित 30 आइपीएस अधिकारी प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल सभी मार्गों की सुरक्षा जांच कर ली गई है। पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी के लिए एडीजी चंचल शेखर के साथ 30 आइपीएस अधिकारियों का दल तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी बुलाकर तैनात किए गए हैं।

कार्यक्रम दिवस के लिए मार्ग परिवर्तन की योजना बना ली गई है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को सभी पाइंट लगातार चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी के स्पेशल कमांडो तीन सुरक्षा चक्र में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा बाहर के सुरक्षा घेरे में स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे

Advertisement