एक स्थानीय बचाव दल के पदाधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि घटना के बाद करीब 150 बचावकर्मियों ने पांच छोटी नाव की मदद से अभियान शुरू किया। कीचड़ युक्त पानी वाली झील से अब तक 33 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब भी कम से कम तीन लोग लापता हैं।
अपने दो रिश्तेदारों को खोने वाले खनिक ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने अंत्येष्टि के लिए प्रति पीड़ित लगभग 700,000 क्यात (330 अमेरिकी डॉलर) दिए हैं। इससे पहले भी हपाकांत स्थित जेड खदानों के धंसने के मामले सामने आए थे। जुलाई 2022 में इसी क्षेत्र में खदान धंसने से 162 लोग मारे गए थे, जबकि 2015 में ऐसी ही एक दुर्घटना में 113 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।











