भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती, 6 घंटे तक नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी

भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती, 6 घंटे तक नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बिजली कटौती का दौर जारी है। हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में कटौती की जा रही है। अब शुक्रवार को भी शहर के 30 से अधिक इलाकों में कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल के 30 रहवासी क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाएगी।

इन इलाकों में सुबह से 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार कर्मचारी इन इलाकों में मरम्मत का कार्य करेंगे, इस कारण यह बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

यहां की जाएगी कटौती


दाल मील, छोला, शिवशक्ति नगर, मद्रासी बस्ती, राहुल नगर, मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड, बागसेवनिया, लक्ष्मी नगर, रॉयल होम्स, अमलतास एमबीएस, नवाब कॉलोनी, जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस आर्चेडउत्सव परिसर, आदि परिसर, शंकराचार्य नगर, अब्बास नगर, नई बस्ती, महावीर बस्ती, गोंदरमऊ, लेक परी स्पिंग और इनके आसपास के इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पावर कट


शंकराचार्य नगर, अब्बास नगर, नई बस्ती, महावीर बस्ती, गोंदरमऊ, लेक परी स्पिंग,बागसेवनिया, लक्ष्मी नगर, उत्सव परिसर, आदि परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में।


सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक


रॉयल होम्स, एमबीएस अमलतास और इसके आसपास के इलाकों में। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दाल मील, छोला, शिवशक्ति नगर,नवाब कॉलोनी और इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाएगी।


सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक


राहुल नगर,मद्रासी बस्ती और इनके आसपास के इलाकों में कटौती की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अल्टीमेट आर्केड, जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस आर्चेड,मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर और इसके आसपास के इलाकों में कटौती की जाएगी।


नागरिकों को सलाह


बिजली विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन्हें जरूरी काम हैं, वे बिजली कटौती के पहले उन्हें निपटा लें। ताकि इससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Advertisement