Select Date:

कर्ज मिलते ही पैसा उड़ाने लगा कंगाल पाकिस्तान, अब लगाएगा 500 फीट ऊंचा झंडा, 40 करोड़ करेगा बर्बाद

Updated on 15-07-2023 01:34 PM
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान को आखिरकार आईएमएफ ने बड़ी राहत देते हुए 3 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी है। यह कर्ज वैसे तो पाकिस्तान की जनता के लिए मिला है। लेकिन पाकिस्तान की आदत कर्ज लेकर घी पीने की है। पाकिस्तान जनता को राहत देने की जगह अपने शौकों को पूरा करने में लगा है। पाकिस्तान के पंजाब की सरकार ने घोषणा की है कि वह 14 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान 500 फीट के स्तंभ पर झंडा फहराएगी। इसकी लागत लगभग 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपए होगी।

पंजाब सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जिसे कथित तौर पर अगले दो वर्षों में कम से कम 2000 करोड़ रुपए ब्याज के साथ चुकाने हैं। लाहौर के लिबर्टी चौक पर यह झंडा फहराया जाएगा। छह साल पहले 2017 में पाकिस्तान ने अटारी वाघा सीमा पर 400 फीट ऊंचा झंडा फहराया था। यह दक्षिण एशिया में सबसे ऊंचा झंडा है। इस झंडे का आकार 120X80 फीट है। आईएमएफ की ओर से पाकिस्तान को 9 महीने में यह धनराशि जारी की जाएगी।

दूसरे देशों से मांगा कर्ज

इससे पहले पाकिस्तान ने अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए यूएई से 1 अरब डॉलर का लोन लिया था। इसके एक दिन बाद सऊदी अरब ने देश के केंद्रीय बैंक को 2 अरब डॉलर दिए थे। पाकिस्तान में पिछले साल एक भयानक बाढ़ आई थी। तब से इसकी अर्थव्यवस्था लगातार दबाव झेल रही है। बाढ़ के कारण 1,739 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 20 लाख से ज्यादा घर बर्बाद हो गए थे। पाकिस्तान को बाढ़ के कारण 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

पाकिस्तान को मिला कर्ज

पाकिस्तान में कुछ दिनों पहले स्थिति इतनी ज्यादा खराब थी कि यहां फैक्ट्रियां बंद होने लगी थीं। पाकिस्तान के पास सिर्फ एक महीने का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था। हालांकि अब इसकी हालत में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान को आईएमएफ ने 3 अरब डॉलर की मंजूरी दी है। संकटग्रस्त देश को लगभग 1.2 अरब डॉलर की अग्रिम राशि मिलेगी, बाकी का भुगतान अगले 9 महीनों में किया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के प्रयास में बेलआउट एक बड़ा कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement