क्या कह रहे कर्मचारी
प्रदर्शन राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार DA बढ़ा चुकी है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक DA नहीं बढ़ाया है। राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'केंद्र सरकार 4% के बाद अब 3% DA दे चुकी है। इससे प्रदेश के कर्मचारी कुल 7% DA में पीछे हो गए हैं।'हड़ताल की चेतावनी
केंद्र सरकार ने बुधवार को DA 3% बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इससे केंद्र के कर्मचारियों का DA 53% हो गया है। मार्च 2024 में राज्य सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद से DA नहीं बढ़ा है।
केंद्र के समान डीए देने की मांग
राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह, मप्र लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, निगम मंडल के अनिल बाजपेयी समेत कई कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्र के समान DA देने की मांग की है।सरकार ने मांगों को लेकर नहीं लिया ज्ञापन
'कर्मचारियों को हो रहा नुकसान'
अब देखना होगा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को पूरा 7% DA देती है या नहीं। 4% DA देने पर सरकार पर हर साल लगभग 1440 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।











