भारत में 15 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल... नितिन गडकरी के फैन हुए पाकिस्तानी, बोले- हिंदुस्तान करके दिखाएगा
Updated on
11-07-2023 01:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को रूस से तेल मिलने लगा है लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण के बाहर हैं। पेट्रोल और डीजल देश में 200 रुपए से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। इन सबके बीच जब पिछले दिनों भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पेट्रोल 15 रुपए प्रति लीटर तक बिक सकता है। गडकरी ने जो कुछ भी वह कैसे संभव होगा, यह बात आपको आगे बताते हैं। लेकिन इतनी सस्ती कीमत पर पेट्रोल मिलने वाले उनके बयान ने पाकिस्तानियों को भी उनका मुरीद बना दिया है। पाकिस्तानी, गडकरी के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं और अपने देश की सरकार को उनका उदाहरण दे रहे हैं।
पूरी दुनिया को होगा फायदा भारत के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों एक सभा में कहा था कि अगर 60 फीसदी एथेनॉल और 40 प्रतिशत बिजली का प्रयोग होने लगे तो देश में पेट्रोल का भाव पंद्रह रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। गडकरी की इस बात ने भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में भी नागरिकों को हैरान कर दिया। यू-ट्यूबर सना अमजद ने जब पाकिस्तानी नागरिकों से बात की तो उन्होंने खुलकर गडकरी की तारीफ की।
मुल्क में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे के बीच ही सना ने 15 रुपए पेट्रोल वाले बयान पर नागरिकों की प्रतिक्रिया जानी। पाकिस्तान के एक नागरिक शारिक ने इस पर कहा कि यह वाकई तारीफ की बात है। इस बात की दाद देनी चाहिए कि भारत के मंत्री अपने देश की जनता और दुनियाभर के लिए इस तरह के नए प्रयोगों की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसका फायदा दुनिया को तो होगा ही।
हाथ मलता रह जाएगा पाकिस्तान गडकरी के बयान के बाद पाकिस्तान की जनता ने कहा है कि भारत ऐसा कर सकता है। अगर वहां के मंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं तो इसका मतलब यही है कि वह इस दिशा में सोच रहे हैं। संभव है कि जो बात वहां के मंत्री कह रहे हैं वो उसे सच साबित करके दिखाएंगे। वहां की जनता की मानें तो पाकिस्तान की सरकार उनके लिए नीतियों को बनाएगी और उसका फायदा पहुंचाएगी, जैसी भारत में मोदी सरकार कर रही है। एक और नागरिक का कहना है कि भारत जरूर एक दिन 15 रुपए लीटर पेट्रोल अपनी जनता को मुहैया कराएगा। पाकिस्तान बस हर बार की तरह मजाक उड़ाता रहेगा और हाथ मलता रह जाएगा। आज नहीं तो दो साल बाद 15 रुपए लीटर भारत में बिकने लगेगा।
भारत, पाकिस्तान से काफी बेहतर इस बात की तरफ भी ध्यान दिलाया गया कि भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद भी अपनी जनता को और सस्ती कीमतों पर पेट्रोल और डीजल मुहैया कराने की कोशिशों में लगा हुआ है। जनता की मानें तो ऐसे ही लोग कामयाब होते हैं जहां पर नागरिक खुश होते हैं। यही तो लोकतंत्र है और भारत इस लिहाज में पाकिस्तान से काफी बेहतर है। वहां पर सरकार अपनी जनता के बारे में सोच रही है।
पाकिस्तान में पेट्रोल इस समय 260 रुपए लीटर से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। पाकिस्तान की सरकार ने भी रूस से तेल मंगाया है लेकिन वह कहां पर, यही नहीं मालूम चल रहा है। पाकिस्तानी नागरिकों के मुताबिक देश की सरकार बस जनता के लिए बस वित्त मंत्री बदलने में लगी है। पाकिस्तानी जनता का कहना है कि भारत और पाकिस्तान बेकार में लड़ रहे हैं। दूसरे देश इस झगड़े का फायदा उठा रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…