दो करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अटल पथ से उखाड़े जा रहे पाम ट्री
Updated on
31-05-2023 07:06 PM
भोपाल । माता मंदिर से जवाहर चौक तक बनाए गए अटल पथ (बुलेवर्ड स्ट्रीट) के सेंट्रल वर्ज और साइड में हरियाली के नाम पर दो करोड़ रुपए खर्च करके पाम ट्री और दूसरी विदेशी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए गए थे। पर्यावरण विशेषज्ञों ने लगने से पहले ही कहा था कि ये पेड़- पौधे को भोपाल की जलवायु और पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं। इसके बावजूद पाम ट्री समेत अन्य सजावटी पेड़ों पर भारी भरकम बजट खर्च किया गया। अब इन्हें उखाड़कर अटल पथ के किनारे फेंका जा रहा है।
बता दें कि 1.6 किमी लंबी बुलेवर्ड स्ट्रीट के सेंट्रल वर्ज पर 400 से ज्यादा पाम ट्री लगाए गए थे। इसके बाद बुलेवर्ड स्ट्रीट के दोनों साइड पेड़ों की दो-दो लेन और लगाई गई। जबकि स्मार्ट सिटी कंपनी को स्टेट इन्वायर्नमेंट इंपेक्ट असेसमेंट अथारिटी (सिया) ने इस शर्त के साथ डेवलपमेंट की अनुमति दी थी कि यहां देशी प्रजातियों के ही पौधे लगाए जाएंगे। इसमें वन विभाग की सलाह भी ली जाना थी। लेकिन पेड़ लगाते समय गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। अब इन पेड़ों को उखाड़कर फेंका जा रहा है।
भोपाल शहर की जलवायु के अनुकूल नहीं पाम ट्री
सिया ने कंपनी को पर्यावरण अनुमति में शर्त रखी थी कि नीम, महानीम, गुलमोहर, मौलश्री, करंज, पुत्रंजीवा जैसी 17 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। यह भी लिखा गया था कि कंपनी को कम से कम दो मीटर ऊंचाई के 30 हजार पेड़ लगाना होंगे। इसके लिए प्रोजेक्ट कम्पलीट होने का इंतजार नहीं करना होगा। इसके बावजूद स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने मनमानी कर पाम ट्री लगा दिए। अब माना जा रहा है कि पाम ट्री भोपाल के पर्यावरण के हिसाब से इनका रोपण उचित नहीं है।
अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के…
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी…
मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 दिन तक कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी। इसमें स्वैच्छिक तबादले भी…
अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न…
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील…
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश दिया।इस बीच मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी…
भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस…
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…