नसरुल्ला बोला अंजू को खतरा
अंजू ने अभी तक नसरुल्ला के साथ अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। वह शुरुआत से यही कहती आ रही है कि वह जल्द ही भारत लौटेगी। नसरुल्ला जो अंजू को अपनी पत्नी कह रहा है, उसे भारत नहीं भेजना चाहता है। उसका कहना है कि अंजू की जान को भारत में खतरा है। लेकिन उसने यह भी कहा कि उसके दोनों बच्चों के पाकिस्तान भेजने के लिए भारत सरकार से अनुरोध करेगा।

राजस्थान तक ने नसरुल्ला के हवाले से कहा है कि उसका अंजू से निकाह हो चुका है। अंजू को एक साल का वीजा मिल चुका है और जल्द ही उसे पाकिस्तान की नागरिकता भी मिल जाएगी। नसरुल्ला का कहना था कि अंजू भारत जाकर अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर आएगी। नसरुल्ला खुद चाहता है कि अंजू के बच्चे मां के साथ पाकिस्तान में रहें।
एफआईआर पर भड़का नसरुल्ला
अब नसरुल्ला ने अपना रुख बदल लिया है। अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज करवाया है। जब भारतीय मीडिया ने नसरुल्ला से इस बाबत सवाल किया तो वह भड़क गया। उसने सवाल के बदले खुद ही सवाल दाग दिया। नसरुल्ला ने कहा कि एफआईआर से कुछ नहीं होता। वह किसी से नहीं डरते हैं। जब नसरुल्ला से अंजू के भारत आने पर पूछा गया तो उसने कहा कि पहले उसे सुरक्षा की गारंटी दी जाए। अगर अंजू को सुरक्षा नहीं दी जाएगी तो वह भी भारत नहीं आएगी।

अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल कर लिया है। अब उसका बदला हुआ नाम फातिमा है। नसरुल्ला के साथ उसके निकाह की पुष्टि खुद उसने और पाकिस्तान की पुलिस ने की है। निकाह के बाद से ही अंजू को पाकिस्तानी व्यापारियों की तरफ से कई गिफ्ट्स, प्लॉट और कई लाख रुपए के चेक मिले रहे हैं। भारत में अंजू के पति अरविंद का कहना है कि उसने अभी तक उनसे तलाक नहीं लिया है। अरविंद की मानें तो अंजू ने पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर उनसे बात की है। उसने उन्हें गालियां दी हैं और साथ ही जान से मरवाने की धमकी दी। अंजू ने यह भी कहा है कि वह भारत वापस आकर अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाएंगी।