इस्लामाबाद: पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को बताया है कि चीन ने देश को अगले दो साल के लिए 2.4 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इस कर्ज का मकसद उद्देश्य देश को उसके सबसे खराब आर्थिक संकट से उबरने में मदद करना है। चीन की तरफ से मिला यह कर्ज पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाएगा। फिलहाल देश के पास दो साल के आयात के लिए विदेशी मुद्रा भंडार है। डार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि चीनी एक्जिम बैंक ने 2.4 बिलियन डॉलर के कर्ज राशि दो साल के लिए दिया है। इस रकम को साल 2024 और 2025 में वापस करना होगा।