Select Date:

LOC को पार करेंगे राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, देखिए क्या कहा

Updated on 27-07-2023 01:44 PM
वॉशिंगटन: कारगिल दिवस के मौके पर बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना एलओसी पार करने को भी तैयार है। पाकिस्तान को राजनाथ सिंह के इस बयान पर मिर्ची लगी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को रक्षामंत्री की टिप्पणी को भड़काऊ बताया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'लद्दाख के द्रास में दिए गए भारतीय रक्षामंत्री के बयान पर पाकिस्तान कड़ी अस्वीकृति व्यक्त करता है।'

उन्होंने कहा था, 'भारत अपने सम्मान को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा को पार करने को तैयार है।' रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसी स्थिति में लोगों को समर्थन करने के लिए तैयार रहने को कहा। रूस यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक साल से भी लंबे समय से यह सिर्फ इस कारण चल पा रहा है, क्योंकि नागरिक भी इसमें कूद गए। इसके अलावा रक्षामंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था।

पाकिस्तान ने शुरु किया था कारगिल युद्ध

पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने अपनी शैतानी चाल चलते हुए कारगिल युद्ध शुरू किया था। इस युद्ध को शुरु करने वाले जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी अपनी किताब में इसके बारे में माना था। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इस सच बात को एक आरोप बताया। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत को इस तरह के बयान पर सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह की आक्रामक बयानबाजी दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करता है।'

पाकिस्तान की बौखलाहट

पाकिस्तान ने अपना बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया में आगे कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब भारत के राजनेताओं ने और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इस तरह के बयान दिए हैं। भारत अपने सार्वजनिक भाषणों में पाकिस्तान को घसीटने से परहेज करे।' रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर यह बयान 24वें कारगिल दिवस के मौके पर दिया। इससे पहले उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement