अभ्यर्थियों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों की जांच को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर नामांकन पत्र लेते समय यह देखते हैं कि आवेदन पत्र पूरा भरा है या नहीं। शपथ पत्र की जांच नहीं करते हैं। इसे नोटिस बोर्ड पर भी लगाया जाता है और आनलाइन भी किया जाता है। यदि कोई आपत्ति आती है तो उसे भी सार्वजनिक किया जाता है।
पहले चरण में शामिल छह लोकसभा सीटों में से जबलपुर में 22 बैलेट यूनिट लगेंगी
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पहले चरण में शामिल छह लोकसभा सीटों में से जबलपुर में 22 बैलेट यूनिट लगेंगी। यहां 19 प्रत्याशी है। मतदान को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है गर्मी की स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पानी बैठने की व्यवस्था छांव आदि व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए केवाईसी एप बनाया है जिसमें पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है।











