ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ का प्राइस बैंड हो गया तय, जान लीजिए महत्वपूर्ण डेट और ग्रे मार्केट प्रीमियम
मुंबई: जापान के सॉफ्ट बैंक समर्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के बहुप्रतीक्षित आईपीओ का इंतजार आप भी कर रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। इसका आईपीओ इसी सप्ताह प्राथमिक बाजार में हिट करने वाला है। इसका आईपीओ दो अगस्त को आम जनता के लिए खुलेगा। इसमें निवेशक छह अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये तय किया है।











