हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी, घाटे से मुनाफे में आया राजा भोज एयरपोर्ट

हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी, घाटे से मुनाफे में आया राजा भोज एयरपोर्ट
भोपाल। उच्च वर्ग के साथ अब मध्यम वर्ग भी हवाई यात्रा कर रहा है। नतीजा यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भोपाल से 13.75 लाख यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक विमान से सफर किया। 13 हजार 871 बार विमानों ने फेरे लगाए। यह आंकड़ा कोरोना काल से पहले की संख्या से भी अधिक है।सुविधाओं के साथ यात्री बढ़ने के कारण भोपाल एयरपोर्ट घाटे से उबर गया है। पिछले वर्ष करीब 35 करोड़ रूपये घाटे के मुकाबले इस वर्ष तीन करोड़ रूपये मुनाफा हुआ है। पिछले तीन साल से राजा भोज एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कारण उड़ानों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बार हुए कस्टमर सेटिस्फिेक्शन सर्वे में भोपाल को देश का नंबर एक हवाई अड्डा घोषित किया गया है। इस सर्वे के बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने यहां पर नया एटीसी टावर एवं तकनीकी ब्लाक शुरू किया है। इसके निर्माण से इंटरनेशनल उड़ानों की राह आसान हो गई है। पिछले माह ही भारत सरकार ने भोपाल को कस्टम एयरपोर्ट घोषित किया है। इससे इंटरनेशन उड़ानें प्रारंभ होने की अंतिम बाधा भी दूर हो गई है।

इन सुविधाओं ने बनाया नंबर एक

एयरपोर्ट पर नया एटीसी टावर बनने के साथ ही विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान की शुरूआत की गई है। यहां विमान सुरक्षा की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। यहां 300 से अधिक प्रशिक्षु अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सुरक्षा जांच में सुविधा एवं पैसंेजर फ्रेंडली वातावरण के कारण भी एयरपोर्ट को सर्वे में नंबर एक मिला है। हाल ही में डीजीसीए ने रनवे सुधार को स्वीकृति दी है। नए रनवे- 30 टोरा सिस्टम से विमानों का टेकआफ समय पांच मिनट तक कम हो गया है। इससे एटीएफ भी बच रहा है।

पहली बार शुद्ध लाभ कमाया

भोपाल में नया टर्मिनल बनने के बाद से लगातार सुविधाओं का विस्तार किया गया इससे खर्च बढ़ा लेकिन लाभ नहीं हो पा रहा था। पहली बार हम शुद्ध लाभ की स्थिति में आ गए हैं। अब सुविधाओं का स्तर बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे ताकिहम नंबर एक की स्थिति में बने रहें।

- रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

भोपाल को मिला एयरपोर्ट अथारिटी चेयरमेन अवार्ड


Advertisement