मोबाइल रिचार्ज के लिए अब नहीं देना होगा ज्यादा पैसा! करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा, जानिए डिटेल
नई दिल्ली: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई का कहना है कि कंपनियों को वॉयस और एसएमएस पैक अलग से मुहैया करवाना होगा। इससे ग्राहकों को सिर्फ जरूरी सर्विस के लिए पेमेंट का विकल्प मिल सकेगा। साथ ही एसटीवी यानी स्पेशल टैरिफ वाउचर की सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है। ट्राई के नए नियमों के मुताबिक 10 रुपये का टॉप अप वाउचर रखना जरूरी है। मौजूदा वक्त में टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को कॉम्बो पैक देती है। इससे 2 जी सिम कार्ड यूज करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र में अभी तक लोग 2जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।











