Select Date:

अग्निवीर बनने को तैयार नहीं नेपाली गोरखा, तीसरी बार भी इंडियन आर्मी में नहीं होगी भर्ती, वैगनर बना नया विकल्प?

Updated on 06-07-2023 07:18 PM
काठमांडू : नेपाल और भारत के बीच भारतीय सेना की अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर विवाद चल रहा है। लिहाजा पिछले जून के बाद से तीसरी बार भी भारतीय सेना नेपाल से किसी गोरखा सैनिक की भर्ती नहीं करेगी। द प्रिंट की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। अगस्त 2022 में नेपाल सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की 43 बटालियन गोरखा रेजिमेंट के लिए नेपाली गोरखाओं की भर्ती रोक दी थी। नेपाल ने दावा किया कि यह योजना 1947 में नेपाल, भारत और यूके सरकारों के बीच हुए एक समझौते का उल्लंघन है।


अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत पिछले साल जून में हुई थी। इसके तहत सेना अधिकारी रैंक से नीचे के जवानों की भर्ती कर रही है। चार साल की सर्विस के बाद ये 'अग्निवीर' रिटायर हो जाएंगे और कुल भर्तियों में से केवल 25 प्रतिशत को ही नियमित किया जाएगा। गोरखाओं की प्रत्येक बटालियन में लगभग 60 प्रतिशत नेपाली हैं, जबकि बाकी भारतीय हैं। 2021 से नेपाल के लगभग 12,000 गोरखा रिटायर हो चुके हैं।

नेपाल ने लगाई भर्ती पर रोक

नेपाल की ओर से रोक लगाने के बाद से पिछली जुलाई, इस साल फरवरी और देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में किसी भी नए नेपाली गोरखा की भर्ती नहीं की गई है। नेपाल ने शुरू में सेना की नई भर्ती नीति पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि यह सैनिकों की सेवा शर्तों पर दोनों देशों के बीच बनी सहमति के खिलाफ है। नेपाल इकलौता ऐसा विदेशी मुल्क है जिसके नागरिक भारतीय सेना में सेवा देते हैं।

वैगनर आर्मी में भर्ती हो रहे गोरखा

पिछले दिनों खबर आई थी कि नेपाल के गोरखा सैनिक वैगनर प्राइवेट आर्मी में शामिल हो रहे हैं। ये वही निजी सेना है जो राष्ट्रपति पुतिन के इशारों पर रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रही थी लेकिन कुछ दिनों पहले वैगनर चीफ ने पुतिन के खिलाफ एक असफल विद्रोह का नेतृत्व किया था। इसके बाद से वैगनर ग्रुप और रूसी सरकार के संबंध खराब हो गए। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शेयर कई वीडियो में नेपाली गोरखा रूस में मिलिट्री ट्रेनिंग लेते हुए नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement