उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने पर जोर दिया। नड्डा ने तीसरे और चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर अब तक किए गए कार्यों का फीडबैक भी लिया।
वहीं, नड्डा ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से गुजरात के मेहसाणा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल संबोधित किया।
दरअसल, नड्डा को मेहसाणा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा करनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में ही वह देरी से पहुंचे और मेहसाणा की सभा में समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल से ही मेहसाणा की सभा को संबोधित किया।











