मेरे बच्चे मुसलमान, सीमा को गिरफ्तार किया जाए...पाकिस्तानी पति ने की भारत सरकार से मांग
Updated on
11-07-2023 01:17 PM
कराची: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी सुर्खियों में है। उन्हें पबजी खेलते-खेलते एक भारतीय युवक से प्यार हुआ और वह बच्चों को लेकर भारत चली आईं। मगर अब उनके पति ने कहा है कि उन्हें उनके बच्चे वापस चाहिए। वह अब पाकिस्तान और भारत सरकार से बच्चों को वापस मुल्क भेजने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनके चारों बच्चे मुसलमान हैं और इसलिए उन्हें वापस भेजा जाए। सीमा इस समय भारत के उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएड में रह रही हैं। उन्होंने वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने पूरे दिल से भारतीय संस्कृति को अपना लिया है और अब अपने बच्चों के साथ भारत में ही रहेंगी।
कराची में दर्ज कराई शिकायत गुलाम हैदर ने कराची के मालिर कैंट पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ गई। गुलाम हैदर और सीमा के चार बच्चे आठ साल का फरहान अली, छह साल की फरवा, चार साल की फरिहा बतूल और ढाई साल की फरहा बतूल है। नादरा के रिकॉर्ड के मुताबिक, सभी बच्चे कराची में पैदा हुए थे। न्याय की मांग करते हुए हैदर ने जोर देकर कहा कि उसकी पत्नी को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए और उसके बच्चों को उसे वापस कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके बच्चे निर्दोष हैं। गुलाम ने भारत सरकार से अपनी पत्नी को तुरंत फिर से गिरफ्तार करने की अपील की। उनका कहना था, 'मेरे बच्चे धार्मिक मामलों से अनजान हैं लेकिन जन्म से मुसलमान हैं।'
माता-पिता ने काटी कन्नी वहीं, हैदर के पिता अमीर जान ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें अपने परिवार से संपर्क टूटने की जानकारी दी। जान, हैदर के परिवार के बारे में पूछताछ करने के लिए कराची गए लेकिन घर के मालिक ने उन्हें बताया कि सीमा कुछ दिनों के लिए गांव गई है। हैदर का कहना है कि यह उम्माह का मामला है। उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों से अपने मुस्लिम बच्चों को उनके साथ पुनर्मिलन की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। इस बीच, सीमा के माता-पिता ने खुद को इस स्थिति से दूर कर लिया है। सीमा, खैरपुर मीर जिले के कोट दीजी के एक गांव से है, जबकि हैदर सिंध के जैकोबाबाद जिले के तालुका गढ़ी खैरो के एक गांव के रहने वाले हैं। हैदर ने बताया कि सीमा और उनका प्रेम विवाह था। सीमा के माता-पिता की अस्वीकृति के कारण निकाह के तुरंत बाद वे कराची में रहने लगे थे।
सीमा औ सचिन करना चाहते हैं शादी हैदर साल 2019 से सऊदी अरब में एक मजदूर के रूप में काम कर रहे हैं। उसने भारतीय मीडिया में किए गए सीमा के दावों का खंडन कर दिया है। उसका दावा है कि वह 10 मई तक उसके कॉन्टैक्ट में थी। सीमा के पति ने यह भी बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन वह बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई। उसने यह भी खुलासा किया कि सीमा ने किसी स्कूल में पढ़ाई नहीं की। लेकिन गांव के एनजीओ की मदद से अनौपचारिक शिक्षा हासिल की है।
पिछले हफ्ते सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया था। सीमा के बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं। दोनों ने शादी करने और साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सीमा का कहना है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और अब भारत में ही अपने प्रेमी के साथ रहेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…