Select Date:

मिस यूनिवर्स पाकिस्तान पर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी, एरिका रॉबिन की कामयाबी क्यों नहीं आ रही रास

Updated on 16-09-2023 04:00 PM
इस्लामाबाद: पहली मिस यूनिवर्स पाकिस्तान कराची की एरिका रॉबिन बनी हैं। उनकी इस कामयाबी को लेकर विवाद मच गया है। पाकिस्तान में कुछ लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आज से पहले जब ऐसा इवेंट नहीं हुआ तो अब क्यों पाकिस्तानी महिलाओं का दुनिया में प्रदर्शन किया जा रहा है। अधिकार एक्टिविस्ट जोहरा युसुफ का इस पर कहना है कि जब भी पाकिस्तान में कोई महिला अपने दम पर आगे बढ़ती हैं तो उसपर हमला होता है। मिस यूनिवर्स पाकिस्तान मालदीव में कराया गया।

दुबई की युजेन ग्रुप ने इस क्रायक्रम को कराया, जिसमें पांच प्रतियोगी शामिल हुए। कंपनी के पास पाकिस्तान के साथ-साथ बहरीन और मिस्र के मिस यूनिवर्स की फ्रेंचायजी भी है। गुरुवार को एरिका को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का ताज पहनाया गया। मिस यूनिवर्स में अब वह पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो अल सल्वाडोर में होगा। कई लोग जहां एरिका रॉबिन के उपलब्धि की प्रशंसा कर रहे हैं, तो पाकिस्तान का एक बड़ा रूढ़ीवादी वर्ग गुस्से में हैं।

भड़के पाकिस्तान के कट्टरपंथी

पाकिस्तान के धार्मिक विद्वान तकी उस्मानी उन पहले लोगों में से थे, जिन्होंने कहा कि सरकार इस मामले का नोटिस ले और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इस धारणा को दूर किया जाना चाहिए कि महिलाएं पाकिस्तान की प्रतिनिधि हैं। जमात ए इस्लामी के सांसद मुश्ताक अहमद खान ने इसे पाकिस्तान के लिए शर्मनाक बताया। पत्रकार अंसार अब्बासी ने पूछा कि आखिर पाकिस्तान के किस अधिकारी ने इन महिलाओं को ब्यूटी प्रतियोगिता में शामिल होने की मंजूरी दी।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई


हालांकि सोशल मीडिया एरिका के लिए बधाइयों से भरा रहा। पत्रकार मरियाना बाबर ने लिखा, 'पाकिस्तान सभी पाकिस्तानियों का है। वह जहां भी रहें पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कभी भी कर सकते हैं।' एरिका रॉबिन ने कहा कि अब उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। देश का नाम रोशन करने के लिए वह कुछ भी करेंगी। उन्होंने कहा कि जीतने से ज्यादा पाकिस्तान का प्रतिनिधि करने की खुशी होगी। कई लोगों ने कहा कि एरिका की बुराई करने वाले ज्यादातर पुरुष हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement