जमकर कमाई दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दोनों अरबपतियों ने इस साल जमकर पैसा कमाया है। इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले 10 अरबपतियों में 9 अमेरिका के हैं। इन 9 अरबपतियों के पास करीब 385 अरब डॉलर की दौलत है। दौलत कमाने वालों में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग का नाम सबसे आगे है। वहीं जेफ बेजोस ने इस साल 47.6 अरब डॉलर कमाए हैं। जेफ की नेटवर्थ करीब 132 अरब डॉलर हो चुकी है।अडानी दौलत गंवाने में रहे आगे
गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने में सबसे आगे रहे हैं। इस साल 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। अडानी ग्रुप का मार्केट कैप आधा रह गया है। अडानी को साल से पहले छह महीने में 60.2 अरब डॉलर की चपत लगी। इस दौरान 27 जनवरी को उनकी नेटवर्थ में 20.8 अरब डॉलर की चपत लगी जो किसी भी अरबपति का एक दिन में सबसे बड़ा नुकसान था।











