मुकेश अंबानी की रिलायंस ने दो इंटरनेशनल ब्रांड्स से किया किनारा, धड़ाधड़ बंद हो रहे स्टोर
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ब्रांड्स ने दो इंटरनेशनल ब्रांड्स से पल्ला झाड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इतालवी डेनिम ब्रांड Replay और डच क्लोदिंग ब्रांड G-Star RAW के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। इसकी वजह यह है कि इन ग्लोबल ऐपेरल ब्रांड्स की देश में कम डिमांड है। मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस ने इन ब्रांड्स के स्टोर बंद करना शुरू कर दिया है। कंपनी उनकी जगह अपने दूसरे इंटरनेशनल लेबल ला रही है।











