इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिले शुष्क बने रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है, जबकि मानसून द्रोणिका भी प्रदेश के मंडला जिले से होकर गुजर रही है। ऐसे में अलग-अलग स्थान पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
कुछ जिलों में होगी बारिश
जिलों का तापमान
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 5 सितंबर तक की स्थिति में देखें तो अब तक प्रदेश में औसत से 10% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 6% ज्यादा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक पानी गिर चुका है।











