मौलवी ने महिलाओं को दी पुरुषों के बराबर में नमाज पढ़ने की अनुमति, सबसे बड़े मुस्लिम देश ने जेल में डाला
Updated on
04-08-2023 02:51 PM
जकार्ता : इंडोनेशिया में एक मुस्लिम मौलवी को ईशनिंदा और 'नफरत फैलाने वाले भाषण' के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौलवी ने महिलाओं को पुरुषों के साथ नमाज अदा करने की अनुमति दी थी जिसने दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में आक्रोश पैदा कर दिया। इंडोनेशियाई नेशनल पुलिस के अधिकारी जुहंधानी राहर्डजो ने जकार्ता में आपराधिक जांच एजेंसी के बाहर मीडिया को बताया कि पश्चिम जावा के इंद्रमायु जिले में अल-ज़ायतुन बोर्डिंग स्कूल चलाने वाले 77 वर्षीय पांजी गुमिलांग (Panji Gumilang) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले भी स्कूल, जहां करीब 5 हजार छात्र पढ़ते हैं, को 'अपरंपरागत प्रथाओं', जैसे महिला और पुरुषों को साथ-साथ इबादत की अनुमति देना और महिलाओं को इमाम बनाना, की अनुमति देने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इंडोनेशिया के अन्य इस्लामिक बोर्डिंग स्कूलों के विपरीत, इस स्कूल की प्रार्थना में लिंग भेद का पालन नहीं किया जाता है जिससे कुछ धार्मिक समूह नाराज हैं।
20 दिनों की हिरासत में रहेंगे पांजी गुमिलांग
जुहंधानी ने मंगलवार को कहा, 'जांचकर्ताओं ने कानूनी कार्रवाई की। पांजी को 20 दिनों के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में रखा जाएगा। पुलिस ने यह नहीं बताया कि पांजी ने ऐसा क्या कहा या किया जिसे ईशनिंदा माना जा रहा है लेकिन उनका कहना है कि वे जनता की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सीएनएन इंडोनेशिया के अनुसार, जून में इंडोनेशिया की इस्लामिक काउंसिल ने कहा कि वह 'गुमराह करने वाली धार्मिक प्रथाओं' के लिए अल-ज़ायतुन की जांच कर रही है।
हो सकती है 10 साल की सजा
इंडोनेशिया में अगर पांजी को ईशनिंदा या हेट स्पीच का दोषी पाया जाता है तो उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। पांजी के वकील हेंड्रा एफेंडी ने उनके समर्थकों से शांति का आह्वान किया है। उन्होंने सीएनएन इंडोनेशिया को बताया, 'उनके लाखों समर्थक हैं। यह सब जो हो रहा है, हम नहीं जानते कि क्या हो सकता है।' पांजी के समर्थकों में से एक ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी 'अन्यायपूर्ण' थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…