शिवराज और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव सोमवार को सुबह दिल्ली पहुंचे और वहां से लोटकर सीधे छिंदवाड़ा पहुचेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में चुनावी प्रचार भी करेंगे।
मुख्यमंत्री इसके पहले दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। तीन बजे दिल्ली से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे और शाम को चौरई से शाहपुरा चांद पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे। दो अप्रैल को छिंदवाड़ा में सुबह नौ बजे समाज के प्रमुख लोगो के साथ चर्चा करेंगे और इसके बाद रीवा रवाना होंगे।
लोकसभा चुनाव में महिला वोटर साधने जुटेगा महिला मोर्चा
लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने के लिए भाजपा नई रणनीति पर काम कर रही है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोमवार को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि बैठक को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार संबोधित करेंगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई जाएगी।











