मध्य प्रदेश की बेटी ने किर्गिस्तान में किया भारत का नाम रोशन, बेंच प्रेस चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मध्य प्रदेश की बेटी ने किर्गिस्तान में किया भारत का नाम रोशन, बेंच प्रेस चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की एक बेटी ने किर्गिस्तान में भारत का नाम रोशन किया है। किर्गिस्तान में चल रही एशियन वूमेन्स इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में शिवपुरी की भावना शर्मा ने कांस्य पदक जीता है। एमपी के शिवपुरी तक जैसे ही भावना के कांस्य पदक जीतने की सूचना मिली यहां पर खुशी की लहर छा गई।

किर्गिस्तान में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता


एशियन वूमेन्स इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2024 इस समय 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक किर्गिस्तान में आयोजित हो रही है। इसमें पोहरी के शिवपुरी जिले से कु. भावना शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। कु. भावना शर्मा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। भावना के पिता नवल किशोर शर्मा वन विभाग, पोहरी में उप वनक्षेत्रपाल के पद पर कार्यरत हैं। जैसे ही शिवपुरी के लोगों तक भावना कुमारी के कांस्य जीतने की सूचना पहुंची, चारों ओर बधाई देने का तांता लग गया।

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छाया नाम


शिवपुरी जिले की बेटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जितना एक गौरव की बात है, जिससे पोहरी एवं शिवपुरी जिले में काफी हर्ष का माहौल है। पोहरी की कुमारी भावना शर्मा शिवपुरी में रहकर वनविद्यालय शिवपुरी जिम में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी।

इन्होंने दी बधाई


जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक संजीव ढींगरा, अध्यक्ष सचिन शिवहरे, सचिव एपीएस चौहान, सदस्य एमआर नेवास्कर, अखिलेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह शाह, बलकाराम परिहार, चंद्रभान सिंह, मीडिया प्रभारी दारा खान, संतोषी पाल, प्रशांत धाकड़, अभिषेक सिकरवार, मुस्कान, राहुल, हेमलता, नाजिया, जाह्नवी, शिवम एवं अन्य साथी खिलाड़ियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।
Advertisement