मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव बोले-कांग्रेस के बांटने के षड्यंत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने किया पर्दाफाश

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव बोले-कांग्रेस के बांटने के षड्यंत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने किया पर्दाफाश

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विपक्ष एक के बाद एक नादानियां करते जा रहा है। कांग्रेस के बांटने के षड्यंत्र का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पर्दाफाश किया है।

मीडिया से बातचीत में डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जैसा बयान दिया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। उन्‍होंने सैम पित्रोदा ने अमेरिका के कानून का उदाहरण देकर कहा कि विरासत का ये कानून भारत में लगना चाहिए।

सीएम डॉ मोहन यादव के अनुसार कांग्रेस ने ये कहकर बचने का प्रयास किया कि ये उनका व्यक्तिगत बयान है। लेकिन देश जानता है, निश्चित तौर पर इसकी कीमत कांग्रेस को चुकानी होगी।

Advertisement