Select Date:

कारगिल का शेर... पाकिस्तानी सेना का वह जांबाज फौजी जिसकी बहादुरी को इंडियन आर्मी भी करती है सलाम

Updated on 05-07-2023 07:35 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कैप्टन करनाल शेर खान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। करनाल शेर खान पाकिस्तानी सेना के उस दिवंगत सैनिक का नाम है जिसे भारतीय सेना भी सलाम करती है। भारतीय सेना के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एमपीएस बाजवा को को आज भी शेख खान की बहादुरी याद है। 'निशान-ए-हैदर' से सम्मानित शेर खान को पाकिस्तान में 'कारगिर का शेर' (Lion of Kargil) कहा जाता है। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान जान गंवा दी थी। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं मई 1999 से जुलाई 1999 तक द्रास सेक्टर के कारगिल में आमने-सामने थीं। 26 जुलाई 1999 को यह युद्ध खत्म हो गया था।


करनाल शेर खान टाइगर हिल मोर्चे पर तैनात थे। लड़ाई में उन्होंने ऐसी बहादुरी दिखाई कि हर कोई हैरान रह गया। भारत की तरफ से टाइगल हिल पर जंग को ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा कमांड कर रहे थे। जब संघर्ष खत्म हुआ तो वह दुश्मन सेना के एक सैनिक की बहादुरी के कायल हो चुके थे। उन्हें शेर खान की बहादुरी आज भी याद है। कैप्टन शेर खान पाकिस्तान की नॉर्दर्न लाइट इनफेंट्री के अफसर थे।

कृपाल सिंह ने शेर खान को मारा

एमपीएस बाजवा याद करते हैं कि वह पाकिस्तानी सैनिक बहुत लंबा-चौड़ा था और बेहद जांबाजी से लड़ा था। भारत के सिख जवान कृपाल सिंह ने शेर खान को मारा था। पाकिस्तानी सेना ने टाइगर हिल पर पांच जगहों पर कब्जा किया था। इसे फतह का जिम्मा 18 ग्रेनेडियर्स को सौंपा गया था। शेर खान भारतीय सैनिकों पर जवाबी हमला कर रहे थे। जब पहली बार में वह नाकाम हुए तो उन्होंने दोबारा फिर हमला किया।

शेर खान के गिरते ही ढेर हो गई पाक आर्मी

शेर खान के जान गंवाने के बाद पाकिस्तानी सेना कमजोर पड़ गई और भारत ने टाइगर हिल को दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया। एमपीएस बाजवा के मुताबिक वहां 30 पाकिस्तानियों को दफन किया गया था लेकिन शेर खान के शव को ब्रिगेड के हेडक्वार्टर में रखा गया। जब उनकी बॉडी पाकिस्तान को सौंपी गई तो उस समय भी उनकी बहादुरी का जिक्र किया गया। शेर खान को उनका नाम उनके दादा से मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement