सिगरेट के चक्कर में चली गई जान, होटल में डर के मारे छात्र ने चौथी मंजिल पर कर ली हरकत

सिगरेट के चक्कर में चली गई जान, होटल में डर के मारे छात्र ने चौथी मंजिल पर कर ली हरकत
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में सिगरेट पीते वक्त एक युवक की गिरकर मौत हो गई। 19 साल का तुषार माली नामक युवक अपने दोस्तों के साथ होटल के कमरे में सिगरेट पी रहा था। तभी वॉर्डन के आने की अफवाह फैल गई। मुंह से सिगरेट की बदबू आने के डर से तुषार खिड़की से बाहर निकल गया और गिर गया।

यह घटना भोपाल के चेतक ब्रिज ओएसिस होटल की है। पुलिस के मुताबिक तुषार राजस्थान के पाली का रहने वाला था। वह गुजरात के एक लॉ कॉलेज में पढ़ता था। तुषार दोस्तों के साथ एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल आया था।

गुजरात से 83 छात्रों का ग्रुप आया भोपाल


तुषार अपने कॉलेज के 83 छात्रों के ग्रुप के साथ भोपाल आया था। तीन दिन पहले ही यह सभी छात्र होटल के 29 कमरों में रुके थे। घटना वाले दिन, तुषार अपने दोस्तों के साथ कमरे में मौज-मस्ती कर रहा था। इसी दौरान सभी ने सिगरेट सुलगा ली।

इस कारण से खिड़की के पास गया तुषार


अचानक किसी ने कहा कि कमरे में वॉर्डन आ रहे हैं। यह सुनकर सभी घबरा गए। तुषार के हाथ में सिगरेट थी। उसे डर था कि मुंह से बदबू आने पर वॉर्डन डांटेंगे। इसी डर से वह खिड़की से बाहर निकल गया।


पैर फिसलने से चौथी मंजिल से गिरा छात्र


वह खिड़की के पास छिपने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह चौथी मंजिल से सीधा नीचे गिर गया। उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement