टीकमगढ़ लोकसभा के प्रभारी अवनीश बुंदेला ने बताया कि जहां मशीनें रखी गई हैं वहां बुधवार को एलईडी लगभग चार घंटे तक बंद रही। पार्टी प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने कलेक्टर को फोन लगाकर संपर्क किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पार्टी ने इसकी जांच कराने की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
टीकमगढ़ के स्ट्रांग रूम में चार घंटे बंद रही एलईडी, कांग्रेस ने की लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग
भोपाल। टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को स्ट्रांग रूम में रखा गया। वहां बुधवार को चार घंटे एलईडी बंद रही। कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज अहिरवार ने ईवीएम के साथ गड़बड़ी की आशंका जताते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।











