Select Date:

JRD टाटा को अपमानित कर एयर इंडिया से कर दिया था बाहर, इंदिरा गांधी ने खत लिखकर मांगी थी माफी

Updated on 29-07-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: 29 जुलाई 1904, को पेरिस, फ्रांस में जन्मे जेआरटी टाटा (JRD Tata) का नाम भारत के उन उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनकी पहचान टाटा समूह (TATA Group) के चेयरमैन के अलावा भारत को पहला एयरलाइन (Airlines) देने वाले शख्स के तौर पर होती है। जो सपना उन्होंने 15 साल की उम्र में देखा था, उसे उन्होंने टाटा समूह के साथ मिलकर पूरा किया। जेआरडी ने अपने कार्यकाल में टाटा ग्रुप की 14 नई कंपनियों की शुरुआत की थी। टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा केमिकल (Tata Chemicals), टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) और टाइटन (Titan) जैसी कंपनियों की नींव जेआरडी टाटा ने रखी, लेकिन उनके दिल के सबसे करीब थी टाटा एयरलाइंस (Tata Chemicals)। इस एयरलाइंस के लिए उन्हें तारीफ मिली तो अपमान का घूंट भी पीना पड़ा।

देश की पहली एयरलाइन

साल 1932 में जेआरटी टाटा ने एयरलाइन (Tata Airline) की नींव रखी। वो खुद विमान को कराची से लेकर बम्बई पहुंचे थे। विमान में यात्री नहीं बल्कि 25 किलो चिट्ठियां थी। साल 1949 में टाटा एयरलाइंस प्राइवेट कंपनी बन गई। उन्होंने एयरलाइन का नाम बदलकर एयर इंडिया लिमिटेड रख दिया। आजादी के बाद सरकार ने एयरलाइन की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। साल 1954 में सरकार ने दो कंपनियां बनाई। 9 छोटी-छोटी एयरलाइंस को मिलाकर घरेलू सेवा के लिए इंडियन एयरलाइंस और विदेश के लिए एयर इंडिया। सरकार के हाथों में कमान जाने से जेआरडी टाटा को धक्का लगा। हालांकि, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें एयर इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जेआरडी टाटा एयरलाइंस के लिए उसी तरह से काम करते रहे, जैसा पहले कर रहे थे। नेहरू के बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं तब भी उन्होंने जेआरडी टाटा को ही एयर इंडिया का अध्यक्ष बनाए रखा, लेकिन इसके बाद स्थिति में बदलाव हुआ।

​जब जेआरडी टाटा को होना पड़ा आपमानित​

साल 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बनें। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने जेआरडी टाटा को एयर इंडिया से बर्खास्त कर दिया। उन्हें अपमानित कर बाहर निकाला गया। उन्हें निकाले जाने की सूचना तक नहीं दी गई। जिस तरीके से उन्हें बाहर निकाला गया, वो टाटा को नागवार गुजरा था। दरअसल जनवरी 1978 को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा पायलट की गलती से हुआ था, लेकिन एक महीने बाद मोरारजी सरकार ने जेआरडी टाटा को एयर इंडिया के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया। उन्हें हटाए जाने की जानकारी तक नहीं दी गई। शाम को ऑल इंडिया रेडियो में खबर का प्रसारण हुआ, जिसके बाद जेआरडी टाटा को पता चला कि उन्हें पद से हटाया जा रहा है। हालांकि सरकार के इस फैसले का काफी विरोध भी हुआ।

खत लिखकर दिया था जवाब

जेआरडी टाटा को एयर इंडिया के चेयरमैन पद से हटाए जाने के 6 दिन बाद उन्हें प्रधानमंत्री की चिट्ठी मिली कि बदलाव के लिए यह फैसला लिया जा रहा है। जेआरडी ने इस पत्र के जवाब में खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने खत लिखकर जवाब दिया कि मुझे निकाले जाने का तरीका सही नहीं था।

​33 सालों तक बिना सैलरी के किया काम​

जेआरडी टाटा जब तक एयर इंडिया के चेयरमैन रहे, उन्होंने सरकार से अपने काम के बदले कोई सैलरी नहीं ली। बिना सैलरी के वो अपने बच्चे की तरह एयर इंडिया को संभालते रहे। जब उन्हें अचानक एयर इंडिया के पद से हटाया गया, लंदन के डेली टेलीग्राफ अखबार (Daily Telegraph dated February 27, 1978 ) ने खबर छापी-'अनपेड एयर इंडिया चीफ इज सैक्ड बाई देसाई' (​“Unpaid Air India Chief is Sacked by Desai).

​इंदिरा गांधी ने चिट्ठी लिखकर मांगी माफी​

मोरारजी देसाई सरकार के इस फैसले की जानकारी जब इंदिरा गांधी को मिली, उन्होंने दु:ख जताते हुए जेआरडी टाटा को पत्र लिखा। साल 1978 में लिखे गए अपने पत्र में इंदिरा ने टाटा के काम की तारीफ की। इंदिरा का पत्र पढ़कर जेआरडी भावुक हो गए। इंदिरा ने लिखा में हमें आप पर और आपकी एयरलाइन पर गर्व है। आप सिर्फ एयर इंडिया के चेयरमैन नहीं बल्कि उसके जनक और पालक भी हैं। आपका एयर इंडिया को लेकर भावनात्मक जुड़ाव मैं समझती हूं। आपने एयर इंडिया को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। भारत इसके लिए आपका हमेशा आभारी रहेगा। इंदिरा के इस पत्र के जवाब में जेआरडी टाटा ने भी खत लिखकर उनका आभार जताया।

​इंदिरा ने फिर से सौंपी जिम्मेदारी​

साल 1980 में जैसे ही इंदिरा गांधी सत्ता में लौंटी, उन्होंने सबसे पहले जेआरडी टाटा को एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के बोर्ड में शामिल कर लिया। उन्हें एयर इंडिया का वापस चेयरमैन बना दिया गया। उसके बाद फिर से शुरू हो गई एयर इंडिया की नई यात्रा। उन्होंने इन दोनों कंपनियों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
 10 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
 10 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
 10 May 2025
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
Advertisement