जबलपुर के गोसलपुर में युवती से फूफा ने किया दुष्कर्म, जहर खाकर दी जान

जबलपुर के गोसलपुर में युवती से फूफा ने किया दुष्कर्म, जहर खाकर दी जान

जबलपुर । शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्य​क्ति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया


रविवार को गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराया। शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर गोसलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


22 वर्षीय युवती का रिश्ते का फूफा लगता था


गोसलपुर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती शौच के लिए खेत गई थी। तभी वहां गांव का ही 55 वर्षीय व्य​क्ति पहुंचा। वह युवती का रिश्ते का फूफा लगता था।


कुछ समझ पाती, इसके पूर्व आरोपी ने युवती को दबोच लिया


युवती उसे देखकर घबरा गई। वह कुछ समझ पाती, इसके पूर्व आरोपी ने युवती को दबोच लिया। जबरन उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।


घर पहुंची। जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया


इस घटना से युवती को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। वह घर पहुंची। जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे ​उ​ल्टियां होने लगी। परिजनों ने कारण पूछा, तो उसने आपबीती परिजनाें को बताई।


हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल रेफर कर दिया


स्‍वजन उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

Advertisement