ढाबे पर बेची जा रही थी अवैध शराब, आबकारी टीम ने मारा छापा

ढाबे पर बेची जा रही थी अवैध शराब, आबकारी टीम ने मारा छापा
 भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। शराब के अवैध परिवहन, बिक्री को रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही। ढाबों और निचली बस्तियों में अवैध शराब का गोरखधंधा खूब चल रहा है। इसकी भनक जब आबकारी टीम को लगी तो छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद करते हुए आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया है।
इन इलाकों में पकड़ी अवैध शराब
जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदोरिया ने बताया कि गुरुवार को विदिशा रोड स्थित ढाबे पर छापा मारते हुए अवैध शराब बरामद की गई है। यहां ढाबा संचालक द्वारा शराब छिपाकर रखी थी और लोगों को अवैध रूप से परोसी जा रही थी। आबकारी टीम ने आरोपित राजू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह छोला बस्ती में रेलवे लाइन के पास अवैध शराब बेची जा रही थी। जहां टीम ने पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली तो झाड़ियों में छिपाकर रखी अवैध शराब बरामद की गई है।
Advertisement