भोपाल में अवैध 1040 लीटर डीजल जब्त:रहवासी इलाके में कर रखा था स्टॉक, पुलिस ने नाबालिग सहित तीन पर की कार्रवाई

भोपाल में अवैध 1040 लीटर डीजल जब्त:रहवासी इलाके में कर रखा था स्टॉक, पुलिस ने नाबालिग सहित तीन पर की कार्रवाई

ऐशबाग पुलिस ने रहवासी इलाके में अवैध रूप से रखा 1040 लीटर डीजल और एक स्कूटर जब्त की है। इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों के खिलाफ आवाश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक रंगपंचमी के अवसर पर पुलिस टीम इलाके का भ्रमण कर रही थी, तभी सूचना मिली कि इंद्रा कालोनी के पास एक लड़का स्कूटर पर प्लास्टिक की कुप्पी में डीजल भरकर बेचने की फिराक में खड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। केवल इतना बताया कि उसके परिवार वाले डीजल खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उसके बाद पुलिस ने टीम ने बाग उमराव दूल्हा स्थित एक मकान पर दबिश दी तो वहां पर 22 अलग-अलग कुप्पियां में भरकर रखा कुल 1040 लीटर डीजल मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

मौके पर मिले राजिक उर्फ सलमान और बाबू खान से डीजल खरीदने और बेचने का वैध लायसेंस मांगा तो वह नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मौके से डीजल के अलावा स्कूटर भी जब्त की गई है।


Advertisement