जीवन बीमा की पॉलिसी है तो आपको लोन मिलेगा, शर्त सिर्फ यह होगी!
नयी दिल्ली: आपने यदि जीवन बीमा की पॉलिसी (Life Insurance Policy) ली है तो आपको लोन देने से कोई इंकार नहीं करेगा। दरअसल, बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सभी जीवन बीमा बचत उत्पादों (Life Insurance Saving Products) में पॉलिसी ऋण की सुविधा अब अनिवार्य कर दिया है। इससे पॉलिसीधारकों को नकदी संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।











