Select Date:

पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई हूं अंजू ने बताया प्रेम कहानी का सच! क्या झूठे हैं नसरुल्लाह के सगाई के दावे?

Updated on 24-07-2023 04:38 PM
इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा हैदर के बाद अब एक और नाम चर्चा में है। भारत की अंजू प्रसाद पाकिस्तान पहुंची हैं और दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सीमा पार की है जिससे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। अंजू ने सभी वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान में प्रवेश किया है। लेकिन अंजू और नसरुल्लाह की कहानी में अब एक ट्विस्ट सामने आया है। एक तरफ नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू उनसे सगाई करने के लिए पाकिस्तान आई हैं और दोनों की प्लानिंग शादी तक की है। तो वहीं अंजू का कहना है कि वह सिर्फ घूमने के मकसद से पाकिस्तान गई हैं। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो गया है कि दोनों में कौन सच बोल रहा है।

बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार नसरुल्लाह ने कहा, 'मैं और अंजू अगले कुछ दिनों में औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। इसके 10-12 दिन बाद अंजू भारत लौट जाएंगी। जब वह दोबारा पाकिस्तान आएंगी तब हम दोनों शादी करेंगे।' उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि मीडिया मेरे और अंजू के निजी जीवन में हस्तक्षेप करे।' रिपोर्ट के अनुसार अंजू दीर बाला स्थित नसरुल्लाह के घर पर ही रुकी हैं। एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में अंजू ने जो दावे किए और जो कहानी बताई वह नसरुल्लाह के बयानों से ठीक विपरीत है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अंजू और नसरुल्लाह में कौन सच्चा है और कौन झूठा?

अंजू ने कहा- सिर्फ घूमने आई हूं!

आज तक से बातचीत में अंजू ने बताया, 'मैं इस वक्त पाकिस्तान आई हूं। यह पेशावर के आगे दीर अपर इलाका है। मैं यहां बिल्कुल सेफ हूं। मैंने अपने पाकिस्तान आने की जानकारी किसी को नहीं दी। मैंने बताया था कि मैं घूमने के लिए जयपुर जा रही हूं।' यह पूछने पर कि आप पाकिस्तान क्यों गई हैं अंजू ने कहा, 'मैं यहां सिर्फ घूमने आई हूं। साथ ही यहां एक शादी भी थी जिसमें मुझे शामिल होना था।' उन्होंने बताया कि मैं पाकिस्तान में अपने एक दोस्त के घर पर रुकी हूं जिसके परिवार से भी मेरी बातचीत हुई है।

'मैं कुछ दिनों में लौट आऊंगी'

अंजू ने आगे बताया, 'मैं यहां एक शादी में शामिल होने और घूमने के लिए आई हूं। मेरा मामला सीमा से बिल्कुल अलग है। मैं कुछ दिनों में वापस आ जाऊंगी।' उन्होंने बताया, 'मैं दो-चार दिन में लौट आऊंगी।' रिपोर्ट के अनुसार नसरुल्लाह के साथ सगाई की खबरों पर अंजू ने कहा, 'मीडिया चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है।' अंजू ने स्वीकार किया कि उनके और उनके पति के बीच में अच्छे संबंध नहीं हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने नसरुल्लाह के साथ शादी की अटकलों को खारिज किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement