28 जून को मलबा आया बाहर
पनडुब्बी पर ब्रिटिश एडवेंचरर हामिश हार्डिंग, पिता-पुत्र शहजादा और सुलेमान दाऊद, ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रेंच नागरिक पॉल-हेनरी नार्जियोलेट सवार थे। पनडुब्बी 18 जून को यात्रा पर निकली थी और कुछ ही समय बाद इसका संपर्क अपनी मदर शिप से टूट गया था। 28 जून को इसके मलबे के बड़े टुकड़ों को कुछ हिस्सों को कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में तट पर पानी से बाहर निकाला गया था।
कोस्ट गार्ड ने कहा है कि मलबे को काफी सावधानी के साथ मेडिकल एक्सपर्ट्स को पहुंचाया जाएगा। दूसरी ओर एमबीआई के मुखिया कैप्टन न्यूबॉयर के मुताबिक वह दूरी और गहराई पर मिले इन अहम सबूतों को संरक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतर-एजेंसी समर्थन के लिए आभारी हैं। पेलजिक रिसर्च सर्विसेज के रिमोट ऑपरेटिंग व्हीकल (आरओवी) ने मलबे वाली जगह की खोज की है। एजेंसी का कहना है कि उसकी टीम अभी भी मिशन पर है। यूएस कोस्ट गार्ड इस बात की भी जांच करेगी कि आखिर पनडुब्बी पर विस्फोट कैसे हुआ होगा।
पनडुब्बी पर ब्रिटिश एडवेंचरर हामिश हार्डिंग, पिता-पुत्र शहजादा और सुलेमान दाऊद, ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रेंच नागरिक पॉल-हेनरी नार्जियोलेट सवार थे। पनडुब्बी 18 जून को यात्रा पर निकली थी और कुछ ही समय बाद इसका संपर्क अपनी मदर शिप से टूट गया था। 28 जून को इसके मलबे के बड़े टुकड़ों को कुछ हिस्सों को कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में तट पर पानी से बाहर निकाला गया था।
अमेरिका में होगी जांच
यूएस कोस्ट गार्ड की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है, ' जब एम/वी होराइजन अटलांटिक सेंट जॉन्स न्यूफाउंडलैंड में टाइटन सबमर्सिबल के मलबे वाली जगह पर कुछ मलबा और सबूत बरामद हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय साझेदार जांच एजेंसियों के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद मरीन बोर्ड ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एमबीआई) ने तय किया है कि वह सबूतों को अमेरिका लेकर जाएगा। यहां पर इसके विश्लेषण और परीक्षण को पूरा किया जाएगा।'

कोस्ट गार्ड लगाएगी विस्फोट का पता