Select Date:

भारत को कनाडा से कितना नफा-नुकसान, सिर्फ 5 प्वाइंट में समझिए पूरा गणित

Updated on 22-09-2023 01:28 PM
टोरंटो: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच का राजनयिक संकट चरम पर पहुंच गया है। इस संकट ने भारत और कनाडा के व्यापारियों और लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। भारत और कनाडा के संबंध पुराने और गहरे हैं। इसके बावजूद कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार सिख वोट बैंक की राजनीति के लिए खालिस्तानी आतंकवाद को लगातार सरकारी संरक्षण प्रदान कर रही है। कनाडा भारत के बाद सिखों का सबसे बड़ा गढ़ है। ट्रूडो की लिबरल पार्टी सिख वोट बैंक को अपना मानती है। यही कारण है कि ट्रूडो ने इसी वोट बैंक के लिए कनाडाई संसद में भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर दोनों देशों के रिश्तों को बिगाड़ दिया। ऐसे में यसमझना जरूरी है कि अगर भारत और कनाडा में दूरियां बढ़ी तो किसे कितना नुकसान होगा।

1- भारत में कुल FDI का 0.56% कनाडा से


उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अनुसार, अप्रैल 2000 से जून 2023 के बीच भारत में कुल FDI फ्लो 645,386.0884 मिलियन डॉलर था। इसमें से 0.5644 प्रतिशत यानी 3,642.5243 मिलियन डॉलर कनाडा से आया था।

2- कनाडा 5.26% प्रवासी भारतीयों का घर


भारतीय विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 3,21,00,340 प्रवासी भारतीयों में से 5.26% कनाडा में हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबित इनकी संख्या 16,89,055 है। इनमें 1,78,410 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 15,10,645 भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) शामिल हैं।

3- कनाडा में लगभग 2 लाख भारतीय छात्र


विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में विदेशों में अनुमानित 13,24,954 भारतीय छात्र थे। इनमें से 13.83% यानी 1,83,310 कनाडा में पढ़ाई करते हैं।

4- भारत में आने वाले पर्यटकों में कनाडा चौथे नंबर पर


2021 के दौरान भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में कनाडा की हिस्सेदारी 5.3% थी। उस साल कुल 80,437 कनाडाई पर्यटक भारक पहुंचे थे। इन पर्यटकों में से 45.9% महिलाएँ थीं, और 54.1% पुरुष थे।

5- कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार भारत के कुल व्यापार का 0.70%


वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान कनाडा के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8,161.02 मिलियन डॉलर रहा। यह भारत के कुल 1,165,000.88 मिलियन डॉलर के व्यापार का सिर्फ 0.70% था। कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश था। भारत इससे ज्यादा व्यापार नेपाल और ताइवान के साथ करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
वॉशिंगटन: भारत ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। लेकिन…
 14 May 2025
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई है, उसकी रिपोर्ट अब आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमलों में पाकिस्तान के…
 14 May 2025
बीजिंग/नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया…
 14 May 2025
येरेवान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्‍टम से अब पाकिस्‍तान और तुर्की के जिगरी दोस्‍त अजरबैजान की नींद उड़ गई है। नगर्नो…
 14 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हिंदू लड़की ने इतिहास रच दिया है। 25 साल की कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर नियुक्त किया है। वह इस…
 14 May 2025
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई और भारत का मिशन कितना कामयाब रहा है, धीरे धीरे इसको लेकर इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स एनालिसिस करने लगे हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर के बाद…
 14 May 2025
वॉशिंगटन: वाइट हाउस कवर करने वाले पाकिस्तान के पत्रकार की कोशिश हर वक्त अमेरिका से भारत के खिलाफ बयान दिलवाने की होती है। पाकिस्तानी पत्रकार शायद ही कभी पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों…
 14 May 2025
रियाद: अमेरिका और खाड़ी के प्रमुख मुस्लिम देश सऊदी अरब के बीच इतिहास का सबसे बड़ा हथियार सौदा हुआ है। इसके तहत अमेरिका सऊदी अरब को 124 अरब डॉलर के हथियार…
 14 May 2025
अंकारा/नई दिल्ली: पाकिस्तान के मददगारों के खिलाफ भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दो भोंपू ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के बाद अब टीआरटी…
Advertisement